Advertisement

डिफेंस न्यूज

US-इजरायल के एयर स्ट्राइक में ईरान के एयरपोर्ट्स, मिसाइल-ड्रोन बेस तबाह... देखें सैटेलाइट तस्वीरें

ऋचीक मिश्रा
  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST
  • 1/8

अमेरिका और इजरायल की संयुक्त हवाई हमलों से ईरान के कई बड़े एयरपोर्ट और सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. सैटेलाइट इमेजरी से साफ दिख रहा है कि अहवाज ड्रोन बेस, इस्फहान एयरपोर्ट, इस्फहान मिसाइल बेस के टनल कॉम्प्लेक्स और तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमले हुए हैं. Photo: Vantor

  • 2/8

ये हमले ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत फरवरी अंत से मार्च 2026 तक चल रहे हैं. सैटेलाइट तस्वीरों में पहले और बाद की तुलना से धुएं, जले हुए विमान, ढहे हुए भवन और बड़े गड्ढे साफ दिख रहे हैं. ईरान के कई सैन्य ठिकाने अब इस्तेमाल के लायक नहीं रह गए हैं. Photo: Vantor

  • 3/8

ईरान इन ड्रोनों से इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर हमला करता था. अब यह बेस लगभग नष्ट हो चुका है जिससे ईरान की ड्रोन ताकत बहुत कमजोर पड़ गई है. Photo: Vantor

Advertisement
  • 4/8

इस्फहान में ईरान का महत्वपूर्ण एयरपोर्ट और मिसाइल बेस है. सैटेलाइट तस्वीरों में एयरपोर्ट पर रनवे, हैंगर और बिल्डिंग्स को नुकसान दिख रहा है. मिसाइल बेस के टनल कॉम्प्लेक्स पर हमले से कई सुरंगें ढह गई हैं. पहले की तस्वीरों में मजबूत टनल दिखते थे लेकिन अब वे बंद और तबाह हो चुके हैं. Photo: Vantor

  • 5/8

यहां बैलिस्टिक मिसाइलें और क्रूज मिसाइलें रखी जाती थीं. हमलों से कई भवन जले हुए और ढहे हुए दिख रहे हैं. इस्फहान ईरान की मिसाइल उत्पादन और स्टोरेज का बड़ा केंद्र है इसलिए यह नुकसान ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका है. Photo: Vantor

  • 6/8

अहवाज में ईरान का बड़ा ड्रोन बेस था जहां शाहेद जैसे हमलावर ड्रोन रखे जाते थे. सैटेलाइट इमेजरी में दिख रहा है कि हमलों से बेस के कई हैंगर और स्टोरेज बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गए. ड्रोन लॉन्च करने वाली जगहों पर बड़े क्रेटर बने हैं और आसपास मलबा बिखरा पड़ा है. Photo: Vantor 

Advertisement
  • 7/8

तेहरान का मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ईरान की राजधानी का मुख्य एयरपोर्ट है. सैटेलाइट इमेजरी और वीडियो से साफ दिख रहा है कि इजरायली एयर फोर्स ने यहां IRGC के कुद्स फोर्स से जुड़े 16 विमान नष्ट कर दिए. ये विमान हथियार और फंड हिजबुल्लाह जैसे प्रॉक्सी ग्रुप्स तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होते थे. Photo: Vantor 

  • 8/8

तस्वीरों में जले हुए फ्यूजलेज, तारमैक पर बड़े जलने के निशान और कई विमान पूरी तरह तबाह दिख रहे हैं. इजरायल ने कहा कि ये हमले बहुत सटीक थे और एयरपोर्ट पर IRGC की सैन्य सुविधाएं भी नष्ट हुईं. मेहराबाद अब बंद है और आसपास भीड़ जमा हो रही है. Photo: Vantor
 

Advertisement
Advertisement