यूपीः जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी, एक की मौत, 4 घायल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है.

Advertisement
पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है

परवेज़ सागर

  • शाहजहांपुर,
  • 01 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है.

घटना शाहजहांपुर के बंड़ा थाना क्षेत्र की है. जहां गज्जूपुर गांव में बुधवार की सुबह एक परिवार के पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया. दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ी कि फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान गोली लगने से 22 वर्षीय युवक राजीव की मौत हो गई.

Advertisement

थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फायरिंग में राजीव की मौके पर मौत हो गई जबकि गोली लगने से राजीव का भाई संजीव और पिता भूपराम गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी तरह से दूसरे पक्ष के वीरेंद्र और उसके पिता ओमपाल भी गोली लगने से घायल हो गए.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं राजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

घटना के बाद से ही गांव में तनाव है. जिसे देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »