यूपी के लखीमपुर में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या, रेप की आशंका

लखीमपुर खीरी में सुबह के वक्त एक मासूम बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर जाकर बच्ची की लाश बरामद कर ली.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ( सांकेतिक तस्वीर) पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ( सांकेतिक तस्वीर)

परवेज़ सागर

  • लखीमपुर खीरी,
  • 13 मई 2019,
  • अपडेटेड 8:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक सात साल की मासूम बच्ची को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस को आशंका है कि बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

घटना लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. जहां सोमवार की सुबह एक मासूम बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर जाकर बच्ची की लाश बरामद कर ली. फिर पुलिस ने शिनाख्त की कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement

बच्ची की पहचान हो जाने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया. जो बच्ची को तलाश रहे थे. मृतक बच्ची की उम्र सात वर्ष थी. पुलिस ने छानबीन के बाद आशंका जताई है कि बच्ची की हत्या बलात्कार के बाद की गई है.

लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक पूनम के मुताबिक लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. फिर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी पूनम के अनुसार आरोपी युवक ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »