यूपी: फिरोजाबाद में बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने घेरकर गोलियों से भूना

बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके गुप्ता नारखी इलाके के नगला बीच गांव में अपनी दुकान पर बैठ थे. तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

Advertisement

कुमार अभिषेक

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST
  • फिरोजाबाद में बीजेपी नेता की निर्मम हत्या
  • बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर चलाई गोलियां
  • हत्या के बाद इलाके में फैला आक्रोश, सड़क पर लोग

यूपी के फिरोजाबाद में तीन अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) नेता डीके गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी है. डीके गुप्ता बीजेपी मंडल के उपाध्यक्ष थे. अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. जिसमें उनकी जान चली गई. जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वारदात शनिवार रात की बताई गई है. बीजेपी नेता की इस तरह से की गई निर्मम हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है. गुस्साए लोगों ने सड़क पर निकलकर हंगामा किया. मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं.  

Advertisement

पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र ने इस वारदात को लेकर कहा कि नगला बीच में दया शंकर गुप्ता की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. हम घटना स्थल पर ही मौजूद हैं. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके गुप्ता नारखी इलाके के नगला बीच गांव में अपनी दुकान पर बैठ थे. तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उनकी मौत हो गई.  

आक्रोशित लोगों ने पचोखरा टूंडला मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान स्थानीय लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई. सड़क पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. जहां यह घटना हुई, वह टूंडला इलाके में आता है और टूंडला विधनसभा में उपचुनाव है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

3 नवंबर को यहां वोट डाले जाने हैं. ऐसे में बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता की इस तरह से तीन लोगों द्वारा हत्या कर फरार हो जाना, पुलिस महकमे पर प्रश्नचिन्ह लगाता है. लोगों में पुलिस के बड़े अधिकारियों के प्रति काफी गुस्सा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »