पंजाबः विचाराधीन कैदी ने जेल में की खुदकुशी

पंजाब की एक केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. वह दो माह से जेल में बंद था.

Advertisement
जेल प्रशासन कैदी की मौत के मामले में जांच कर रहा है जेल प्रशासन कैदी की मौत के मामले में जांच कर रहा है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • गुरदासपुर,
  • 06 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

पंजाब की गुरदासपुर केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. वह दो माह से जेल में बंद था. उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है.

केंद्रीय कारागार के अधिकारियों ने बताया कि तिब्बा बाजार, बटाला निवासी राम महाजन को दहेज उत्पीड़न के एक मामले में दो महीने पहले में लाया गया था.

बीती शाम राम महाजन बैरक से गायब दिखाई दिया. जब उसे तलाश किया गया तो वह जेल के एक कमरे में पंखे से लटका पाया गया. बंदी रक्षकों ने इस बात की जानकारी जेल अधिकारियों को दी.

Advertisement

राम महाजन को नीचे उतारकर जेल के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे घोषित कर दिया. जेल अधीक्षक डी.के. सिद्धू ने बताया कि इस संबंध में जांच का आदेश दे दिए गए हैं.

पुलिस ने मृतक कैदी के शव को कब्दे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »