दिल्ली: फ्लैट में मृत मिलीं नॉर्थ-ईस्ट की दो कॉल सेंटरकर्मी

राजधानी दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली दो लड़कियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. लड़कियों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों लड़कियां यहां एक कॉल सेंटर में काम करती थी. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

Advertisement
नॉर्थ-ईस्ट की रहने वाली थीं दोनों लड़कियां नॉर्थ-ईस्ट की रहने वाली थीं दोनों लड़कियां

तनसीम हैदर / राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

राजधानी दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली दो लड़कियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. लड़कियों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों लड़कियां यहां एक कॉल सेंटर में काम करती थी. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

घटना दिल्ली के मुनिरका इलाके की है. मृत लड़कियों की पहचान कलारा (22 वर्ष) और राकिल (23 वर्ष) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह को दो लड़कों ने अपनी दो महिला मित्रों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कर दिया.

Advertisement

सूत्रों की मानें तो अस्पताल लाए जाने से पहले ही दोनों की मौत हो गई थी. डॉक्टरों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला हत्या का नहीं लग रहा है. शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

पुलिस आशंका जता रही है कि ज्यादा शराब पीने या फिर लेने की वजह से लड़कियों की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. वहीं पुलिस मृतका के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »