ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली, दो की हालत गंभीर

राजधानी दिल्ली में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई. इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतकों का रिश्तेदार ही था. इस हमले में घायल दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

राजधानी दिल्ली में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई. इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतकों का रिश्तेदार ही था. इस हमले में घायल दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ट्रिपल मर्डर की यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली के नंदनगरी इलाके की है. जहां रामकिशन अपने परिवार के साथ रहता है. उसकी तीन बेटियां और चार लड़के हैं. सभी शादीशुदा हैं. सोमवार को रामकिशन के दो दामाद पर आए थे. सभी लोग घर की छत पर मौजूद थे. इसी दौरान बड़े दामाद राजेश से घरवालों की कुछ कहासुनी हो गई.

Advertisement

जिस पर राजस्थान के अलवर निवासी राजेश आग बबूला हो गया और उसने अचानक घरवालों पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया. उसने अपने ससुराल वालों की जमकर पिटाई की. सनकी दामाद ने किसी की नहीं सुनी और वो लगातार ससुरालवालों को पीटता रहा.

इस हमले में ससुराल पक्ष के पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए. जब तक उन्हें इलाक के लिए अस्पताल ले जाया जाता, तब तक तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार बताया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »