राजस्थानः खदान में हुआ जोरदार ब्लास्ट, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के जालोर में पत्थर की खदान में ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने खदान को सील कर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. घटना की जांच जारी है.

Advertisement
ब्लास्ट में मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़ गए ब्लास्ट में मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़ गए

राहुल सिंह

  • जालोर,
  • 17 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

राजस्थान के जालोर में पत्थर की खदान में ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने खदान को सील कर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. घटना की जांच जारी है.

पुलिस ने बताया कि बागचा थाना क्षेत्र में अजीज खान की पत्थर की खदान है. सोमवार को खदान में लगाकर पत्थर तोड़े जा रहे थे. इसी दौरान ब्लास्ट की चपेट में आने से वहां काम करे मजदूर रमेश (40 वर्ष), जैसाराम (32 वर्ष) और महेन्द्र (20 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई.

Advertisement

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि तीनों मजदूरों के उड़ गए. मृतकों का पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में खदान मालिक अजीज खां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »