दिल्ली: खराब खाना बांटने का वीडियो निकला फर्जी, केस दर्ज करने के आदेश

इस वीडियो में बताया गया था कि भाटी माइंस इलाके में दिल्ली सरकार खराब खाना बांट रही है. जांच के बाद वह वीडियो फर्जी निकला.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 12:35 AM IST

  • दिल्ली सरकार पर दिहाड़ी मजदूरों को घटिया खाना देने का आरोप
  • जांच के बाद वीडियो निकला फर्जी, डीएम ने दिए केस दर्ज करने के आदेश

दिल्ली सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत एक वीडियो वायरल किया गया था. ये वीडियो साउथ दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और सांसद के पास भी पहुंचा. वीडियो फर्जी साबित होने के बाद डीएम ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए.

Advertisement

इस वीडियो में बताया गया था कि भाटी माइंस इलाके में दिल्ली सरकार खराब खाना बांट रही है. जांच के बाद वह वीडियो फर्जी निकला. आईटी एक्ट सहित आईपीसी की धाराओं में तीन लोगों पर फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज के आदेश दिए गए हैं, जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

इस फर्जी वीडियो का खुलासा साउथ दिल्ली के एडीएम और बीजेपी सांसद ने किया. दरअसल, साउथ दिल्ली के बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के पास एक वीडियो आया, जिसमें कुछ लोग दाल लेकर बोल रहे थे कि दिल्ली सरकार लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे दिहाड़ी मजदूरों को घटिया खाना दे रही है. उस वीडियो को संजय भाटी कॉलोनी के सरकारी स्कूल में बने शेल्टर होम का बताया गया.

वीडियो को देख सांसद ने एडीएम अरुण गुप्ता को जांच के लिए कहा, जिसके बाद सांसद और एडीएम ने खुद मौके पर जाकर जांच की तो वीडियो फर्जी पाया गया. इस दौरान एडीएम ने पता किया तो वह वीडियो नत्थुपुरा बुराड़ी इलाके का निकला, लेकिन वहां भी इस तरह का खाना नहीं दिया गया.

Advertisement

एडीएम ने बताया कि इस वीडियो के जरिए केवल दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश रची गई थी. वहीं, उन्होंने बताया कि सभी जगह खाना बिल्कुल अच्छी क्वॉलिटी का दिया जा रहा है. इस मामले में आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज का आदेश फतेहपुर बेरी थाने को दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »