दिल्ली: स्कूल में छात्र के साथ कुकर्म, टीचर ने रंगे हाथों पकड़ा!

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में 9वीं क्लास के छात्र के पांच सहपाठियों द्वारा कुकर्म का मामला सामने आया है. आरोपी छात्र दबंगई दिखा कर पीड़ित के साथ कुकर्म कर रहे थे.

Advertisement
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हुई वारदात दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हुई वारदात

मुकेश कुमार / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में 9वीं क्लास के छात्र के पांच सहपाठियों द्वारा कुकर्म का मामला सामने आया है. आरोपी छात्र दबंगई दिखा कर पीड़ित के साथ कुकर्म कर रहे थे.

किसी को कुछ न बताने पर जान से मारने की धमकी दे रखे थे. एक टीचर द्वारा उनको रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद इस वारदात का खुलासा हुआ. पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, उत्तम नगर के एक सरकारी स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आया है. यहां पांच दबंग छात्रों द्वारा एक छात्र के साथ चाकू की नोक पर लगातार कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था.

इस मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित छात्र ने परिजनों से आपबीती बताई, जिस पर परिजनों ने पुलिस और बाल कल्याण विभाग को मामले की सूचना दी. पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू कर दी है.

खबर लिखे जाने तक बच्चे की काउंसलिंग कराई जा रही थी।. पूरा मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने जिन पांच बच्चों के नाम सामने आए थे, उसमें से तीन को स्कूल से निलंबित कर दिया है.

बाकि दो छात्रों की भूमिका की स्कूल प्रशासन अपने स्तर पर जांच करा रहा है. पीड़ित छात्र की कक्षा के पांच छात्रों ने चाकू की नोंक पर एक साल पहले उसे मुर्गा बनाकर उसे प्रताड़ित करना शुरू किया. फिर उसके साथ कुकर्म करने लगे.

Advertisement

आरोपी स्कूल में चाकू लेकर आते थे और फिर पीड़ित को धमकी देकर उसके साथ वारदात को अंजाम देते थे. तीन दिन पहले वारदात के दौरान ही उत्तम नगर स्थित सर्वोदय स्कूल के एक शिक्षक ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया.

आरोपियों को डांट लगाते हुए भगा दिया. शिक्षक पीड़ित छात्र को परिजनों से 15 दिन स्कूल न भेजने की बात कह उसके घर छोड़ गया. इसके बाद ने परिजनों को आपबीती सुनाई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement