राजस्थान: चार युवकों ने घर से दो बहनों को अगवा कर किया गैंग रेप, एक गिरफ्तार

जालौर की इस रेप की घटना में पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार भीनमाल इलाके के में घर पर सो रही 14 और 15 साल की दो बहनों को चार युवकों ने जबरन उठा लिया और इन्हें जंगल में ले जाकर इनके साथ दुष्कर्म किया.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

शरत कुमार

  • जालौर ,
  • 19 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST
  • दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म
  • रात को घर से उठाकर ले गए दरिंदे
  • रेप के बाद पहाड़ियों में मिली बच्चियां

राजस्थान के जालौर के भीनमाल में दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार भीनमाल इलाके के में घर पर सो रही 14 और 15 साल की दो बहनों को चार युवकों ने जबरन उठा लिया और इन्हें जंगल में ले जाकर इनके साथ दुष्कर्म किया. 

दोनों ही लड़कियां बाद में राजापुर की पहाड़ियों में मिली जहां पर उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब थी. दर्ज मामले के अनुसार करीब रात 1:00 बजे जेताराम भील और तेजाराम भील समेत चार आरोपियों ने इन दोनों किशोरियों को घर से उठा लिया और राजापुर की पहाड़ी पर ले जाकर इनके साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित बच्चियां इन पहाड़ियों की झाड़ियों में रविवार दोपहर 2:30 बजे घायल अवस्था में मिलीं. 

Advertisement

इस सामूहिक बलात्कार के मामले में एसपी श्याम सिंह चौधरी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी के तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस के अनुसार रात को ठंड ज्यादा होने और शारीरिक अत्याचार की वजह से दोनों ही बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई है जिसमें से एक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. 

देखें: आजतक LIVE TV

इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि रविवार सुबह 6:00 बजे दो लड़कियों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी इसके बावजूद पुलिस ने खोजबीन में देरी की. बाद में दोनों ही लड़कियां पहाड़ी पर घायल अवस्था में मिलीं. पीड़ित परिवार के हाल-चाल जानने पहुंचे इलाके के सांसद देवजी पटेल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कार्रवाई की मांग की है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »