ढाई साल पहले बीवी को मार जमीन में दफनाया, कंकाल निकलने पर हुआ खुलासा

पश्चिम बंगाल के ​बर्धमान में 2015 में हुई एक महिला की हत्या के मामले में बांकुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस को कोर्ट ने कथित घर में खुदाई करने के निर्देश दिए. इस दौरान पुलिस ने घर से महिला का कंकाल बरामद कर लिया.

Advertisement
घर से मिला कंकाल घर से मिला कंकाल

राहुल सिंह

  • बर्धमान,
  • 05 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

वेस्ट बंगाल के ​बर्धमान में 2015 में हुई एक महिला की हत्या के मामले में बांकुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस को कोर्ट ने कथित घर में खुदाई करने के निर्देश दिए. इस दौरान पुलिस ने घर से महिला का कंकाल बरामद कर लिया.

पूर्व बर्दवान ​जिले के शक्तिगढ़ स्थित बेलग्राम इलाका इस समय सन्नाटे का शिकार है. हर कोई घर से के बारे में बात कर रहा है. पुलिस के अनुसार, अप्रैल 2015 से गायब पूजा का शव यहां के एक घर से बरामद किया गया है. जांच अधिकारी ने बताया कि पूजा के पति कालू चंद्र सेन की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया गया है.

Advertisement

पुलिस पूछताछ में कालू ने बताया कि वह पूजा को पसंद नहीं करता था. इसी वजह से उसने पूजा की हत्या कर दी और लाश को अपने घर से कुछ दूरी स्थित निर्माणाधीन मकान में दफना दिया था. पूजा के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने कालू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

कालू ने सख्ती से पूछताछ के दौरान अपना कर लिया था. जिस घर से कंकाल बरामद किया गया, उस घर की मालकिन प्रतिमा सरकार बेहद डरी हुई है. उन्होंने कहा, उनका परिवार काफी सकते में हैं कि जिस घर में वह रहते हैं, उसके नीचे लाश को दफनाया गया था. पूजा के परिजनों ने कालू के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »