मेरठः लाखों रुपये के नोटों की कतरन मिलने से मचा हड़कंप

यूपी के मेरठ में सड़क किनारे लाखों रुपये की बारीक कतरन मिलने से हड़कंप मच गया. 500 और 1000 के इन नोटों को पेपर कटिंग मशीन से कतरन में तब्दील किया गया है. मेरठ जिले की डीएम बी.चंद्रकला ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

राहुल सिंह / अभिषेक रस्तोगी

  • मेरठ,
  • 04 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

यूपी के मेरठ में सड़क किनारे लाखों रुपये की बारीक कतरन मिलने से हड़कंप मच गया. 500 और 1000 के इन नोटों को पेपर कटिंग मशीन से कतरन में तब्दील किया गया है. मेरठ जिले की डीएम बी.चंद्रकला ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

मामला मेरठ के परतापुर इलाके का है. शनिवार सुबह इलाके में 500 और 1000 के नोटों की कतरन देख लोग हैरान रह गए. सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने वहां पहुंच को अपने कब्जे में लिया. वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ लोग कतरन को अपने बैगों में भरकर भी ले गए.

Advertisement

परतापुर निवासी सुमेर सिंह ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने नोटों की कतरन देखी थी. इन नोटों को इतना बारीक कर दिया गया था कि आसानी से इन्हें देखकर नोट की कतरन होने का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता था. एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि परतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस मामले के खुलासे के लिए आसपास लगे खंगाल रही है. जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement