मंदिर के बेसमेंट में मिलीं खजुराहो जैसी मूर्तियां, हिंदू संगठनों ने किया बवाल

विवेक विहार के हनुमान बालाजी मंदिर के बेसमेंट के अंदर से आपत्तिजनक मूर्ति मिलने से हड़कंप मच गया. विवेक विहार थाना पुलिस ने चार मूर्तियों को कब्जे में ले लिया. डीसीपी (शाहदरा) अमित शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि नक्काशी वाले पत्थर भूल से गलत पते पर उतार दिए गए थे.

Advertisement
विवेक विहार में मंदिर में खुजराहो जैसी मूर्तियां लगाने पर बवाल (Photo Aajtak) विवेक विहार में मंदिर में खुजराहो जैसी मूर्तियां लगाने पर बवाल (Photo Aajtak)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

  • मंदिर में मूर्तियों को लेकर हिंदुवादी संगठनों ने हंगामा किया
  • एहतियातन फोर्स को मंदिर के पास तैनात कर दिया गया है

दिल्ली में विवेक विहार के हनुमान बालाजी मंदिर के बेसमेंट के अंदर से आपत्तिजनक मूर्ति मिलने की वजह से हड़कंप मच गया. जिसके चलते कुछ समाजसेवी और इलाके के लोगों ने रोड जाम कर दिया. हालात को देखते हुए पुलिस और दंगा नियंत्रण ने पूरे इलाके को सील कर दिया. खुद को हिंदू संगठनों से जुड़ा बताने वाले लोगों का दावा है कि मंदिर के भीतर खजुराओ की तरह कामसूत्र को दर्शाती मूर्तियां लगाई जा रही हैं

Advertisement

हनुमान मंदिर में मिली अश्लील मूर्तियां

पुलिस को बताया गया कि ये चार के पैनल पत्थरों के साथ गलती से आ गए थे. विवेक विहार थाना पुलिस ने चार मूर्तियों को कब्जे में ले लिया. डीसीपी (शाहदरा) अमित शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि नक्काशी वाले पत्थर भूल से गलत पते पर उतार दिए गए थे. हमने शिकायत ले ली है और विस्तृत तफ्तीश की जा रही है. ऐहतियात के तौर पर फोर्स को तैनात किया गया है.

पुलिस मूर्तियों को लेकर जांच में जुटी

हनुमान बालाजी मंदिर मैनेजमेंट कमेटी के जनरल सेक्रेटरी विनोद कुमार बिंदल का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से मंदिर में कोई आता-जाता नहीं था. पिछले काफी समय से मंदिर निर्माण का काम चल रहा है. अब तक काफी तादाद में कलाकृतियों वाले पत्थर के पैनल लग चुके हैं. राजस्थान से यह पत्थर आते हैं, जिसकी यह खेप 14 अगस्त को आई थी. इनमें के चार पैनल आ गए, जो बंद पैकेट में थे. पत्थर लगाने के लिए पैकेट खुले तो यह पैनल सामने आए.

Advertisement

हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने किया हंगामा

इस मामले को देखते हुए हिंदू संगठन से जुड़ा बता रहे लोगों ने हंगामा किया. करीब 150-200 लोग विवेक विहार थाने के बाहर जमे रहे. पुलिस ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की और मंदिर में इन पैनल के गलती से आने की बात बताई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »