संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / अनुज मिश्रा

  • नोएडा,
  • 27 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:23 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस मामले की छानबीन कर रही है.

घटना नोएडा के थाना 39 क्षेत्र की है. जहां सेक्टर 108 में बुधवार को में एक विवाहिता कीर्ति की लाश उसके घर से बरामद हुई. पुलिस को बताया गया कि महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है.

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

मृतका की नोएडा के गेझा गांव की रहने वाली थी. उसकी शादी मुकेश नामक युवक के साथ हुई थी. उनके दो जुड़वा बच्चे हैं. मुकेश लेबरिंग का काम करता है. वे किराए के मकान में रहते हैं.

घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजनों ने उसके ससुरालवालों पर लगाया. पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर ही मुकदमा पंजीकृत किया है. मुकेश घटना के बाद से फरार है. पुलिस उसे तलाश कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »