नोएडा में बैठे जालसाज ने अमेरिकी को लगा दिया करोड़ों का चूना

नोएडा में रह रहे एक शख्स ने एक अमेरिकी नागरिक को करोड़ों  रुपयों का चूना लगा दिया. पीड़ित अमेरिकी की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी(फोटो-आजतक) पुलिस गिरफ्त में आरोपी(फोटो-आजतक)

राहुल झारिया / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 3:32 AM IST

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस के हाथ एक जालसाज लगा है. यह जालसाज हजारों किलोमीटर बैठे विदेशी नागरिक से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है.  ठगी का शिकार अमेरिकी नागरिक की शिकायत के बाद पुलिस पतासाजी करते हुए आरोपी तक पहुंची और उसे धरदबोचा. अमेरिका में कैलिफोर्निया के रहने वाले फिलिप ने नोएडा पुलिस को शिकायत दी थी कि एक शख्स ने सॉफ्टवेयर डेवलप करने के नाम पर पिछले एक साल में उससे एक करोड़ रुपए से ज्यादा रुपये ले लिए, लेकिन सॉफ्टवेयर डेवलप कर नहीं दिया.

Advertisement

फिलिप की शिकायत पर नोएडा सेक्टर-20 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. जांच में पुलिस को पता लगा कि फिलिप को आरोपी ने अपने बारे में जो भी जानकारी दी गई थी वह सारी गलत थी. यहां तक की आधार कार्ड में भी आरोपी ने गलत जानकारी दर्ज करा रखी थी. इस बीच टेक्निकल सर्विलांस के जरिये पुलिस सेक्टर-2 में ज्ञानरंजन नाम के शख्स तक पहुंच गई. बिहार के भागलपुर का रहने वाला ज्ञानरंजन फिलहाल ग्रेटर नोएडा के एक्जोटिका ड्रीमविले में रह रहा था.

जांच में पता चला कि ज्ञान रंजन ही विदेश में बैठे लोगों से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में इस बात का पता लगा कि  ज्ञानरंजन अपना असली नाम छुपाकर फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड तैयार कर लोगों को ठग कर रहा था.

Advertisement

पुलिस का कहना है की ज्ञानरंजन लोगों से उच्च क्वालिटी और यूनीक तरह के सॉफ्टवेयर डेवलप करने की बात कहता और इस नाम पर लोगों से बड़ी रकम वसूलता था.पुलिस को शक है कि उसने अब तक और कई लोगों को अपना शिकार बनाया है. पुलिस ज्ञानरंजन के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »