दिल्लीः एनसीबी ने पकड़ी ड्रग्स की बड़ी खेप, दो विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली अब ड्रग्स तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है. आए दिन दिल्ली में भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की जा रही है. इसी कड़ी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 28 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है. एनसीबी ने इस संबंध में दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
NCB की टीम दोनो आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है NCB की टीम दोनो आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST

राजधानी दिल्ली अब ड्रग्स तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है. आए दिन दिल्ली में भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की जा रही है. इसी कड़ी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 28 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है. एनसीबी ने इस संबंध में दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बीते शुक्रवार जानकारी मिली थी कि जाम्बिया की रहने वाली एक 4 किलो हाई क्वालिटी कोकीन के साथ दिल्ली एयरपोर्ट के पास एक होटल में रुकी है. जहां ड्रग्स का सौदा होना है. इसी सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने होटल पर छापा मारा और विदेशी महिला से 4 किलो कोकीन बरामद कर ली.

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 28 करोड़ रूपए है. पूछताछ में जाम्बिया निवासी महिला ने बताया की वह हाई क्वालिटी कोकीन को ब्राज़ील से इथोपिया के रास्ते दिल्ली लेकर आई है. इसके बाद एनसीबी ने तंजानिया की रहने वाली एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया है, जो होटल में ड्रग्स रिसीव करने आई थी.

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह एयरपोर्ट अथॉरिटी की नजर से कोकीन को बचाकर काले रंग की थैली दिल्ली लाई थी. विदेशी महिला सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी ड्रग्स सप्लाई के मामले में पकड़ी जा चुकी है. वह 2006 के बाद 9 बार भारत आ चुकी है.

एनसीबी की मानें तो के मामले बढ़ते जा रहे है. यहां तक कि इस एक महीने में 10 किलो तक ड्रग्स एनसीबी ने बरामद की है. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर माधो सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि ये दिल्ली में रहने वाले दूसरे अफ्रीकी युवकों को ड्रग्स सप्लाई करती थीं.

Advertisement

महिलाओं ने बताया कि साथ ही वे कई पार्टियों में भी ड्रग्स की सप्लाई कर चुकी हैं. एनसीबी अब दिल्ली पुलिस के साथ मिल कर उन लोगों की भी तलाश कर रही है, जो भारी मात्रा में ड्रग्स खरीदने के बाद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »