दिल्ली: बच्ची की निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी

दिल्ली के वसंतकुंज में एक बच्ची की निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई. लाश के पास ही एक कब्र खुदी हुई थी. मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को रंगपुरी पहाड़ी के पास झाड़ियों में बच्ची की लाश मिलने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
लाश के पास ही एक कब्र खुदी हुई थी लाश के पास ही एक कब्र खुदी हुई थी

मुकेश कुमार / चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST

दिल्ली के वसंतकुंज में एक बच्ची की निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई. लाश के पास ही एक कब्र खुदी हुई थी. मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को रंगपुरी पहाड़ी के पास झाड़ियों में बच्ची की लाश मिलने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, बच्ची की उम्र लगभग 6 साल है. उसकी लाश के पास ही एक कब्र खुदी हुई मिली है और पास ही एक फावड़ा भी मिला. लाश के पास एक बैग भी मिला, जिसमें बच्ची के कपड़े, 1 सैंडल और 1 सफेद चादर रखी हुई है. घटनास्थल को देख कर ऐसा लग रहा है कि बच्ची को दफनाने के मकसद से यहां लाया गया था.

के मुताबिक, लाश के पास रखे बैग से कुछ कागजात मिले हैं. इसके जरिए बच्ची की पहचान की जा रही है. दवाइयों की कुछ पर्ची भी मिली है. इससे पता चलता है कि बच्ची शायद बीमार थी. बच्ची के शव को के लिए भेज कर इस मामले की जांच की जा रही है. अभी तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »