मुजफ्फरपुर कांड: आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर हो सकता है हत्या का केस, शमशान से मिला कंकाल

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में नया मामला सामने आया है. सीबीआई जांच में इस बात की संभावना बढ़ती जा रही है कि मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर हत्या का केस चल सकता है. वह इस समय जेल में बंद है.

Advertisement
जांच में जुटे सीबीआई अफसर (फोटो-रोहित) जांच में जुटे सीबीआई अफसर (फोटो-रोहित)

रोहित कुमार सिंह

  • मुजफ्फरपुर,
  • 04 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर जेल की सलाखों के पीछे हैं. ठाकुर के ऊपर आरोप है कि उसके द्वारा संचालित बालिका गृह में उसने वहां रहने वाली नाबालिग लड़कियों के साथ महीनों तक यौन शोषण किया और अब इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि उसके ऊपर अब हत्या का मुकदमा भी चल सकता है.

Advertisement

मुजफ्फरपुर सेक्स रैकेट कांड के सामने आने के बाद वहां पर रहने वाली एक पीड़िता ने इस बात का दावा किया था कि बालिका गृह में रहने वाली सात वर्षीय लड़की की ब्रजेश ठाकुर ने हत्या कर उसके शव को बालिका गृह के प्रांगण में ही दफना दिया.

श्मशान घाट पर खुदाई

इस खुलासे के बाद करीब 3 महीने पहले जुलाई में तत्कालीन एसएसपी हरप्रीत कौर के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर पुलिस ने ब्रजेश ठाकुर द्वारा संचालित बालिका गृह के अंदर खुदाई की और शव की तलाश की मगर उस दौरान वहां कुछ भी नहीं मिला.

लेकिन इस पूरे मामले में सनसनीखेज मोड़ तब आया जब बुधवार को सीबीआई की टीम के ड्राइवर विजय तिवारी और कर्मचारी गुड्डू को लेकर अचानक से शहर के सिकंदरपुर इलाके में स्थित एक श्मशान घाट पर जेसीबी मशीन के साथ पहुंच गई.

Advertisement

खुदाई से हड्डियां बरामद

श्मशान घाट पर पहुंचने के बाद के ड्राइवर और कर्मचारी के निशानदेही पर एक खास जगह को चिन्हित कर वहां पर जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू करवाई गई तो सबके होश उड़ गए. (खुदाई से बरामद हड्डियां)

तकरीबन 4 घंटे तक चली खुदाई के दौरान वहां पर इंसानी हड्डियां बरामद की गई. इंसानी हड्डियों को देखकर सीबीआई के अधिकारियों के भी होश उड़ गए. अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस 7 वर्षीय लड़की की हत्या का जिक्र बालिका गृह में रहने वाली पीड़िता ने किया था यह इंसानी हड्डियां उसी लड़की हो सकती हैं? (खुदाई में जुटी सीबीआई टीम)

होगी फॉरेंसिक जांच

हड्डियों की बरामदगी के बाद सीबीआई ने इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है जिससे यह पता चल पाएगा कि क्या यह अवशेष उस सात वर्षीय लड़की का है या फिर किसी और का?

वहीं सीबीआई ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में इस बात की सूचना दी कि सेक्स रैकेट कांड की जांच के दौरान उन्हें श्मशान घाट से इंसानी हड्डियां मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है.

फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है कि यह मानव हड्डियां किसी छोटी बच्ची की है तो यह बात तय है कि ब्रजेश ठाकुर के ऊपर हत्या का मुकदमा भी चल सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »