मुंबई की महिला का दूसरा वीडियो आया सामने, बच्चा तो बाहर ही था!

मुंबई के मलाड में ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक महिला और उसके बच्चे सहित कार को टो किए जाने के मामले को महाराष्ट्र सरकार ने गंभीरता से लिया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वनीस ने बताया कि दोषी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है. ट्रैफिक पुलिस को संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो सके.

Advertisement
मुंबई के मलाड शहर का है मामला मुंबई के मलाड शहर का है मामला

मुकेश कुमार

  • मुंबई,
  • 12 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

मुंबई में कार में बच्चे को दूध पिला रही महिला की गाड़ी ट्रैफिक पुलिस द्वारा ले जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस घटना का अब दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें बच्चा कार से बाहर है. इस नए वीडियो में पुलिस कार को ले जाने से पहले महिला से बाहर निकलने के लिए कह रही है. ऐसे में महिला भी कठघरे में आ गई है. इस मामले में कल ही एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है.

Advertisement

नए वीडियो में पुलिस की कार्रवाई से पहले बच्चा बाहर एक व्यक्ति की गोद में है. बताया जा रहा कि वह बच्चे के पिता हैं. नया वीडियो सामने आने के बाद पूरी कहानी ही बदल गई है. इससे पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा महिला ज्योति माले और उसके बच्चे सहित कार को ले जाने के मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वनीस ने बताया कि दोषी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है. ट्रैफिक पुलिस को संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो सके.

यह मामला उस वक्त सामने आया जब एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो गया. मलाड में शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे की घटना है. इसकी जांच पश्चिमी उपनगर के डीसीपी यातायात को दी गई है. महिला अपने पति और बच्चे के साथ किसी काम से मलाड गई थी.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने व्यस्त एसवी रोड पर कार खड़ी कर दी. कार की वजह से यातायात बाधित हो रहा था. इस पर ट्रैफिक पुलिस क्रेन के साथ मौके पर पहुंची. जैसे ही वैन कार को ले जाने वाली थी, महिला बच्चे के साथ कार में जाकर बैठ गई. पुलिस ने उससे बाहर आने का अनुरोध किया.

स्थिति संभालने के लिए मलाड पुलिस थाने से अधिकारियों को बुलाया गया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. वायरल हुए वीडियो में महिला और बच्चा कार में बैठे और यातायात पुलिस उसे ले जाते हुए दिखाई दे रही है. प्रत्यक्षदर्शियों को पुलिस के इस कारनामे का विरोध करते और उन्हें रुकने का अनुरोध करते भी सुना सकता है.

वीडियो में महिला पुलिस पर चिल्ला रही है और उन्हें बता रही है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और बच्चे को फीड करा रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां पति ने जुर्माना भरा और मामला सुलझा गया. इस बीच इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ज्वाइंट कमिश्नर ट्रैफिक अमितेश कुमार ने कहा कि को घटना की जांच करने और सोमवार तक इसकी रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि इस घटना में महिला और बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डाला गया. इसलिए कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »