बिहार: बांका में मुखिया की गोली मारकर हत्या

बिहार के बांका जिले के एक पंचायत के मुखिया की बीती रात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Advertisement
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / IANS

  • बांका,
  • 16 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

बिहार के बांका जिले के एक पंचायत के मुखिया की बीती रात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

मामला बांका के कामतपुर इलाके का है. जहां कामतपुर पंचायत के 60 वर्षीय उपेंद्र मंडल की सोमवार देर रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

Advertisement

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि हत्या का काराण पुरानी रंजिश के रूप में निकलकर सामने आ रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस के अनुसार, उपेंद्र मंडल कुंथु गांव से देर रात अपने भाई शषिभूषण मंडल के साथ वापस अपने गांव लौट रहे थे.

उसी दौरान घोसपुर गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. गोली लगने से घटनास्थल पर ही उपेंद्र की मौत हो गई. शंभूगंज के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई शषिभूषण मंडल के बयान के आधार पर का मामला दर्ज किया गया है.

एफआईआर में छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि उपेंद्र मंडल की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है.

Advertisement

इससे पहले दरभंगा जिले के केवटगामा पंचायत के मुखिया और कांग्रेस के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की शुक्रवार रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »