रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका से मिलना बहुत महंगा पड़ गया. युवती के परिजनों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की प्रेमिका शादीशुदा है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर

  • बाड़मेर,
  • 12 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका से मिलना बहुत महंगा पड़ गया. युवती के परिजनों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की प्रेमिका शादीशुदा है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना बाड़मेर जिले के गिराब थाना क्षेत्र की है. जहां बालेबा गांव का निवासी 36 वर्षीय शेणी दान का खारची गांव में रहने वाली एक 32 वर्षीय शादीशुदा महिला से चल रहा था. महिला के परिजनों को इस बारे में पहले से ही जानकारी थी. इसलिए वे सभी लोग शेणी से बहुत नाराज थे.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले पीड़ित और महिला ने मिलने का प्लान बनाया था. जिसके चलते बीती रात शेणी छिपकर महिला के घर जा पहुंचा. महिला के परिजनों को इस बात की भनक लग गई. उन्होंने शेणी को महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और इसके बाद महिला के प्रेमी शेणी की जमकर की.

किसी व्यक्ति ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शेणी को अधमरी हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक के चाचा कैलाश की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »