टांग तोड़ी फिर रेल ट्रैक से बांधा, दो ट्रेनें गुजरी फिर भी बचा जिंदा

लखबीर सिंह ने बताया कि कुछ महिलाएं पटरी के पास से गुजरी तो मैंने उन्हें आवाज लगाईं. उन्होंने कुछ लोगों को गांव से बुलाया जिसके बाद उन्होंने मुझे छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया और घर पर सूचित किया गया.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

आदित्य बिड़वई

  • गुरदासपुर ,
  • 27 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

पंजाब के गुरदासपुर में एक व्यक्ति को उसके ही रिश्तेदारों ने किडनैप करके जान से मारने की कोशिश की. हत्या को हादसे की तरह दिखाने के लिए आरोपियों ने पहले व्यक्ति की टांग तोड़ी फिर बेहोशी की हालत में उसे रेलवे की पटरी पर बांध दिया, ताकि उसके ऊपर से ट्रेन गुजर जाए. लेकिन ट्रेन आने के पहले ही व्यक्ति को होश में आया और उसने खुद को पटरी के बीचोंबीच कर लिया. इसके बाद ऊपर से दो ट्रेनें गुजर जाने के बावजूद भी उसकी जान बच गई.

Advertisement

यह घटना गुरदासपुर के धारीवाल इलाके की है. यहां बेदी कॉलोनी के रहने वाले लखबीर सिंह ने बताया कि मैंने कुछ दिन पहले ही कुवैत से लौटा हूं. मैं गुरुद्वारा साहिब गया था जब मैं वहां से मोटरसाइकिल पर वापस घर आ रहा था तो रास्ते में एक गाड़ी मेरे पास आकर रुकी, जिसमें 5 लोग सवार थे. उन्होंने मुझे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और कहा कि गुरदेव सिंह का पासपोर्ट वापस करो.

इसके बाद उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया और बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया. फिर मोटर साइकिल से बांधकर गांव में घसीटा. फिर वो मुझे रेल ट्रैक के पास ले गए. मैं बेहोश था. उन्होंने गिरजाघर के पीछे की रेलवे की पटरी पर मुझे बांध दिया. किसी तरह मैं रस्सी को ढीला करते हुए पटरी के बीचों बीच लेट गया. इस बीच मेरे ऊपर से दो ट्रेनें गुजर गई.

Advertisement

इसके थोड़ी देर बाद ही कुछ महिलाएं वहां से गुजरी तो मैंने उन्हें आवाज लगाईं. उन्होंने कुछ लोगों को गांव से बुलाया जिसके बाद मुझे अस्पताल भर्ती करवाया गया और घर पर सूचित किया गया.

थाना धारीवाल प्रभारी अमनदीप रंधावा ने बताया कि पीड़ित के बयानों पर गुरपाल, गुरमेज व 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ 64, 307, 324, 325, 328, 120बी, 427, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement