गरबा में लड़कियों से की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारा थप्पड़! वीडियो सामने आते ही बवाल

महाराष्ट्र के नालासोपरा में गरबा कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने युवती से छेड़छाड़ की और थप्पड़ मारा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
गरबा कार्यक्रम में लड़की को थप्पड़ मारने वाले शख्स का वीडियो वायरल. गरबा कार्यक्रम में लड़की को थप्पड़ मारने वाले शख्स का वीडियो वायरल.

प्रवीण नलावडे

  • नालासोपारा,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

महाराष्ट्र के नालासोपारा में गरबा कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा युवती से छेड़छाड़ और थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुर कर दिया है. उनका आरोप है कि आरोपी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. 

घटना सोमवार की है. गुफरान शेख नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने कार्यक्रम में नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें गलत तरीके छुआ. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लड़की के धक्का देने के बाद आरोपी उसे थप्पड़ मारता दिख रहा है. 

Advertisement

इस घटना के बाद हिंदू संगठनों के बीच आक्रोश पैदा हो गया है, वे इस मामले के आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इन आरोपों ने गरबा कार्यक्रमों ने लड़कियों की सुरक्षा के मुद्दे को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. 

यह भी पढ़ें: कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, आरोपी ASI गिरफ्तार

कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में भी युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दुर्गा पूजा पंडाल की एक महिला वॉलंटियर के यौन उत्पीड़न के आरोप में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना 17 अक्टूबर की रात हुई थी और इसका वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई तेज हुई. आरोपी कोलकाता आर्म्ड पुलिस की तीसरी बटालियन से है. पुलिस ने परिवार को भी सूचित किया है.

Advertisement

घटना 17 अक्टूबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच हुई. शिकायत के मुताबिक, 21 वर्षीय महिला वॉलंटियर पूजा पंडाल के एग्जिट गेट पर तैनात थी, तभी आरोपी ASI ने उसे कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ था. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसके बाद मामले में कार्रवाई की गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »