कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल की एक महिला वॉलंटियर के यौन उत्पीड़न के आरोप में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना 17 अक्टूबर की रात हुई थी और इसका वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई तेज हुई. आरोपी कोलकाता आर्म्ड पुलिस की तीसरी बटालियन से है. पुलिस ने परिवार को भी सूचित किया है.
घटना 17 अक्टूबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच हुई. शिकायत के मुताबिक, 21 वर्षीय महिला वॉलंटियर पूजा पंडाल के एग्जिट गेट पर तैनात थी, तभी आरोपी ASI ने उसे कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ था. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसके बाद मामले में कार्रवाई की गई.
यह मामला न्यू अलीपुर इलाके के सुरुचि संघ पूजा पंडाल का है. पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है. पीड़िता की शिकायत पर न्यू अलीपुर पुलिस स्टेशन में 18 अर्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2) के तहत मामला दर्ज किया गया. केस नंबर 202 के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
आरोपी की पहचान ASI कबीरुल इस्लाम के रूप में हुई. रिकॉर्ड में उसका नाम कबीरुल हसन मंडल है. आरोपी की उम्र 50 वर्ष है. वह कोलकाता आर्म्ड पुलिस की तीसरी बटालियन की B कंपनी से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के परिवार को गिरफ्तारी की सूचना दी गई है और मामले में कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद: गरबा जाने निकलीं BJP पार्षद, रास्ते में कार रोककर छेड़छाड़ और मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार
बता दें, शनिवार को पश्चिम बंगाल के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने की घटना सामने आई थी. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं. मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
तपस सेनगुप्ता