धार मॉब लिंचिंग: मुख्य आरोपी भुवान सिंह गिरफ्तार, बच्चा चोर होने की फैलाई थी अफवाह

पुलिस के मुताबिक इस मामले में भुवान सिंह ने ही साजिश रची थी और बच्चा चोर होने की अफवाह फैलाई थी. इस मामले में पुलिस अलग-अलग जगहों पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
अब तक कुल 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है अब तक कुल 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

  • कई अन्य आरोपियों की तलाश जारी
  • अब तक 23 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के धार में हुई मॉब लिंचिंग मामले में मुख्य आरोपी भुवान सिंह और प्रवीण भाभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अब तक कुल 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक मामले में भुवान सिंह ने ही साजिश रची थी और बच्चा चोर होने की अफवाह भी फैलाई थी. इस मामले में पुलिस अलग-अलग जगहों पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement

धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र में हुई की इस घटना की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है. कुछ दिन पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. धार जिले के मनावर थाने के बोरलाई में भीड़ ने छह लोगों को बच्चा चोर की अफवाह के चलते बुरी तरह पीटा था, वाहनों को आग लगा दी गई थी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, वहीं पांच घायल हुए हैं. घायलों का इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है.

राज्य के तुलसीराम सिलावट ने घटना के बारे में बताया, "इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है. कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 30 से 40 लोगों को चिह्नित किया गया है." पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, "उज्जैन के खेत मालिकों से काम करने के लिए धार जिले के तिरला थाने के खिड़किया गांव के कुछ लोगों ने एडवांस लिया और वे काम छोड़कर अपने गांव चले गए. खेत मालिक जब अपने रुपये वसूलने गए ,तभी मजदूरों ने उनसे मारपीट की कोशिश की, जिसके बाद खेत मालिक अपने वाहनों से गांव से भागे. मजदूरों पीछा किया और बोरलाई पहुंचने पर खेत मालिकों को बच्चा चोर बता दिया गया. इस पर भीड़ उग्र हो गई और किसानों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया. इसमें एक की मौत हुई और पांच घायल हुए हैं."(इनपुट/धार से छोटू शास्त्री और आईएएनएस)

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement