बिहार: 8 साल की दिव्यांग बच्ची से 12 साल के लड़के ने किया रेप

गौरैयाकोठी के एक गांव में शनिवार की शाम 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची को घर में अकेली पाकर पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

आशुतोष कुमार मौर्य

  • सिवान,
  • 16 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

तमाम धरना प्रदर्शनों के बावजूद देश में नाबालिग बच्चियों के खिलाफ रेप की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं. अब बिहार के सीवान जिले से एक दिव्यांग नाबालिग बच्ची से रेप की दहला देने वाली घटना सामने आई है. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना सीवान के गौरैयाकोठी इलाके की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है, जिसे घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गौरैयाकोठी के एक गांव में शनिवार की शाम 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची को घर में अकेली पाकर पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला.

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक नाबालिग बच्ची को अपने घर उठा ले गया और रेप करने के बाद वापस पीड़िता बच्ची को उसके घर छोड़ दिया. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पीड़िता की मां अपने छोटे बेटे को लेकर डॉक्टर के पास गई थी और पीड़िता घर में अकेली थी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, पीड़िता के बयान पर सीवान के महिला थाना में आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है.

Advertisement

सीवान महिला थाना की प्रभारी मंजु सिंह ने सोमवार को बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी नाबालिग को रविवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »