इंदिरापुरम मर्डर केस: अपने 3 बच्चों और पत्नी का हत्यारोपी सुमित कर्नाटक से गिरफ्तार

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुमित बेंगलुरु में जॉब करता था लेकिन जनवरी में उसकी नौकरी छूट गई थी और पिछले तीन महीने से खाली था. वहीं उसकी पत्नी अंशु बाला स्कूल टीचर थी.

Advertisement
सुमित की मृतक पत्नी अंशु बाला (फोटो-आजतक) सुमित की मृतक पत्नी अंशु बाला (फोटो-आजतक)

aajtak.in / पुनीत शर्मा

  • इंदिरापुरम,
  • 24 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपने तीन बच्चों और पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी सुमित गिरफ्तार कर लिया गया है. इंदिरापुरम पुलिस ने उसे कर्नाटक से गिरफ्तार किया है.

शनिवार रात को गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में ज्ञान खंड चार स्थित एसएस-175 बी में सुमित नाम के इस आरोपी शख्स ने सोते वक्त अपनी पत्नी अंशु बाला (32), पांच साल के बेटे परमेश और दो जुड़वां बेटियों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद वह फ्लैट बंदकर फरार हो गया था. आरोपी सुमित अब पुलिस की गिरफ्त में है. पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुमित बेंगलुरु में जॉब करता था लेकिन जनवरी में उसकी नौकरी छूट गई थी और पिछले तीन महीने से खाली था. वहीं उसकी पत्नी अंशु बाला स्कूल टीचर थी.

Advertisement

पुलिस की मानें तो आरोपी सुमित नशे का आदी था. उसने शनिवार की शाम को ही बगल की एक दुकान से गोलियां खरीदी थीं और उसके घर से एक कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल मिली थी. इसी बोतल में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई गई थी, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

दो दिन पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस मेडिकल स्टोर के मालिक को भी गिरफ्तार किया, जिससे आरोपी सुमित ने नींद की गोलियां और ड्रग्स खरीदी थीं. पुलिस ने मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया है. बता दें कि शनिवार देर रात करीब 3 बजे आरोपी सुमित ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »