पत्नी को नहीं मिला MBBS में दाखिला तो पति ने जिंदा जलाया!

हैदराबाद में MBBS में एडमिशन न मिलने पर एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. पीड़िता पहले भी दो बार एडमिशन लेने में नाकाम रही थी. आरोपी पति इस बात पर काफी नाराज था. वह कई बार उसे तलाक देने की धमकी भी दे चुका था. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / आशीष पांडेय

  • हैदराबाद,
  • 19 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

हैदराबाद में MBBS में एडमिशन न मिलने पर एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. पीड़िता पहले भी दो बार एडमिशन लेने में नाकाम रही थी. आरोपी पति इस बात पर काफी नाराज था. वह कई बार उसे तलाक देने की धमकी भी दे चुका था. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामला हैदराबाद के रॉकटाउन इलाके का है. जहां रहने वाले ऋषि कुमार की शादी दो साल पहले हरिका से हुई थी. ऋषि हैदराबाद की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है. हरिका 2 बार MBBS में दाखिला लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम में बैठ रही थी. लेकिन इस बार भी उसे निराशा हाथ लगी. हालांकि, इस बार उसे डेंटल की पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज में सीट मिल गई थी.

Advertisement

MBBS में एडमिशन न मिलने पर हरिका का पति ऋषि इतना भड़क गया कि वह उसे तलाक देने के लिए कहने लगा. बीते दिन, गुस्साए ऋषि ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी. थोड़ी कहासुनी के बाद उसने पीड़िता को कर दिया. मौके पर ही पीड़िता की मौत हो गई. हरिका के परिजनों को जैसे ही यह बात पता चली, उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (B) और 302 के तहत केस दर्ज किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »