एंजेल अंडर अरेस्ट: आखिरकार 38 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी हनीप्रीत

पंजाब के जीरकपुर-पटियाला रोड के बीच सरेंडर से पहले ही हनीप्रीत इंसा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे बुधवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने हनीप्रीत इंसा की अग्रिम जमानत ठुकराते हुए उसे सरेंडर करने की नसीहत दी थी. इसके बाद हनीप्रीत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में थी.

Advertisement
हनीप्रीत इंसा हनीप्रीत इंसा

मुकेश कुमार / अशोक सिंघल / सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 03 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

त्योहारों की छुट्टी खत्म होते ही हनीप्रीत इंसा की आंख-मिचौली की मियाद भी खत्म हो गई. पंजाब के जीरकपुर-पटियाला रोड के बीच सरेंडर से पहले ही हनीप्रीत इंसा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे बुधवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने हनीप्रीत इंसा की अग्रिम जमानत ठुकराते हुए उसे सरेंडर करने की नसीहत दी थी. इसके बाद हनीप्रीत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में थी.

Advertisement

पंचकूला के पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने आजतक को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हनीप्रीत जीरकपुर-पटियाला रोड से चंडीगढ़ की तरफ जा रही है. इसके बाद एसआईटी हेड मुकेश ने अपनी टीम के साथ उसका पीछा किया और करीब 3 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ गाड़ी में एक और महिला थी. दोनों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जाएगी. 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के संबंध में जांच हमारी प्राथमिकता में है.

हरियाणा और पंजाब पुलिस लगातार हनीप्रीत की तलाश में थी. पुलिस को पता था कि वह आज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर करने वाली है. इसके मद्देनजर पंचकूला और चंडीगढ़ में नाकेबंदी की गई थी. हर जगह बैरिकेट लगाए गए थे. गाड़ियों को रुकवाकर सघन तलाश ली जा रही थी. पुलिस दुपट्टे और घूंघट हटाकर भी महिलाओं की जांच कर रही थी, ताकि भेष बदलने में माहिर हनीप्रीत पुलिस से छिपते हुए इस बार भी फरार न हो सके.

Advertisement

राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद से फरार चल रही राम रहीम की हनीप्रीत ने 38 दिनों बाद आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि उसे जिस तरह दिखाया जा रहा है, उसके बाद उसे खुद से डर लगने लगा है. उसे देशद्रोही कहा गया, जो गलत है. पापा के साथ उसके रिश्ते पाक हैं. उसने कहा, 'मुझे समझ में नहीं आता है कि बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को उछाला गया. मेरे डर का कारण भी यही था कि मुझे कैसे प्रेजेंट किया गया.

हनीप्रीत ने कहा था कि राम रहीम के जेल जाने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी. उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे. उसे लोगों ने जैसा बताया उसने वही किया. उसे कोर्ट पर पूरा भरोसा है. वह न्याय के लिए हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट जाएगी. हनीप्रीत के इस बयान के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह हाईकोर्ट में सरेंडर कर देगी. लेकिन इससे पहले मुस्तैद पुलिस ने उसे धर-दबोचा है. उसे पंचकूला ले जाया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »