गुड़गांव: छात्रा से रेप के बाद MMS बनाकर किया ब्लैकमेल, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसरों के बेटे हैं आरोपी

दिल्ली से सटे गुड़गांव में गैंगरेप के बाद एक छात्रा को एमएमएस के सहारे ब्लैकमेल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Advertisement
बलात्कार करने के बाद आरोपी लगातार छात्रा को परेशान कर रहे थे बलात्कार करने के बाद आरोपी लगातार छात्रा को परेशान कर रहे थे

परवेज़ सागर

  • गुडगांव,
  • 14 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

हरियाणा के गुड़गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी उसे एक एमएमएस के सहारे ब्लैकमेल भी कर करते रहे.

मामला गुड़गांव के सेक्टर 55 का है. जहां 18 नवंबर को गुड़गांव निवासी पारस और दिल्ली निवासी सिद्धार्थ ने सेक्टर के पार्क में 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा से की वारदात को अंजाम दिया था.

Advertisement

वारदात के दौरान आरोपी युवकों ने मोबाइल से लड़की अश्लील एमएमएस भी बना लिया था. घटना के बाद पारस और सिद्धार्थ पीड़ित लड़की को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे. उन दोनों पीड़ित छात्रा को धमका कर उससे नकदी और गहने भी मंगवा लिए थे.

हर दिन वे छात्रा से कोई न कोई मांग कर रहे थे. मामला पीड़ित की हद से बाहर हो गया था. परेशान होकर लड़की ने सारी घटना का खुलासा घरवालों से कर दिया. फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

आखिरकार दोनों आरोपी बुधवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने पारस और सिद्धार्थ को एक साथ दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को छानबीन में पता चला कि इनमें से एक रिटायर्ड विंग कमांडर तो दूसरा रिटायर्ड कर्नल का बेटा है. पारस ने कनाडा से किया बीबीए किया है.

Advertisement

पूछताछ के दौरान पता चला कि इस पूरे मामले की साजिश पारस ने रची थी. पुलिस ने इस मामले में उसे मुख्य आरोपी बनाया है. गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गुडगांव की जिला अदालत में पेश किया. जहां से आरोपियों को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »