दिल्ली: शादी से मना करने पर लड़की को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

दिल्ली के हर्ष विहार में एक लड़की को पड़ोस में ही रहने वाले एक लड़के ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि लड़का उसके परिवार वालों पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया.

Advertisement
गोली से घायल लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है गोली से घायल लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है

तनसीम हैदर / हिमांशु मिश्रा / विवेक पाठक

  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:03 AM IST

राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. आए दिन महिलाओं के साथ रेप, लूटपाट और हत्या जैसी संगीन वारदाते सामने आ रही हैं. ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना हर्ष विहार इलाके का है, जहां पर 22 साल की लड़की अपने घर से सुबह के समय दफ्तर के लिए निकली थी. लेकिन रास्ते में एक शख्स ने उस पर गोली चला दी. गोली चलाने वाले लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

उत्तर पूर्वी दिल्ली का हर्ष विहार इलाका सोमवार सुबह गोली की आवाज से गूंज उठा. दरअसल सुबह 22 साल की लड़की अपने घर से दफ्तर के लिए निकली थी. बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी लड़के ने जैसे ही लड़की को आते देखा तो उसने पीड़ित लड़की पर गोली चला दी. गोली लगने की सूचना किसी व्यक्ति ने लड़की के भाई को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे उसके भाई पीड़ित लड़की को जीटीबी अस्पताल लेकर गया. जहां लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल गोली मारने की सही वजह का पता नही चल पाया है.

गोली लड़की के पेट में लगी है. मोके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया. परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी शादी का दबाव बना रहा था.

Advertisement

लड़की के घर वालों ने बताया कि वो प्राइवेट कंपनी में काम करती है और सुबह के समय वह अपने दफ्तर के लिए घर से निकली थी. तभी रास्ते में पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसको गोली मार दी. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »