गाजियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार ब्लास्ट... शीशे टूटे, दीवार में भी दरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके की वजह से पुलिस चौकी के खिड़कियों के शीशे टूट गए और एक दीवार में भी हल्की दरार आ गई. विस्फोट के दौरान मौके पर एक डिलीवरी बॉय मौजूद था, जो इस हादसे में घायल हो गया है.

Advertisement
धमाके में एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया. (Photo- ITGD) धमाके में एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया. (Photo- ITGD)

हिमांशु मिश्रा

  • गाजियाबाद,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की एक पुलिस स्टेशन में धमाके की खबर सामने आई है. इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ. धमाका इतना तेज था कि पुलिस चौकी के दो शीशे टूट गए और एक दीवार में भी हल्की दरार आ गई.

ये हादसा रात करीब 9 बजे चौकी के पीछे हुआ, जहां कबाड़ गाड़ियां पार्क होती है. हादसे के वक्त वसुंधरा पुलिस चौकी के एक सब-इंस्पेक्टर और एक डिलीवरी ब्वॉय मौके पर मौजूद थे. डिलीवरी ब्वॉय वहां कोई सामान देने पहुंचा था.

Advertisement

धमाके के कारण कांच के शीशे टूटकर चारों तरफ बिखर गए, जिसकी चपेट में आने से डिलीवरी ब्वॉय घायल हो गया.

 

धमाका किस वजह से हुआ, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत और सैंपल जमा करके जांच के लिए आगरा भेज दिए हैं.

यह भी पढ़ें: नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो लोगों की मौके पर मौत

मामले की जानकारी देते हुए इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि धमाका किस चीज से हुआ, ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और स्थिति नियंत्रण में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »