नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो लोगों की मौके पर मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका हुआ है. बड़ली इलाके में हुए इस ब्लास्ट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है.

Advertisement

केशा राम गढ़वार

  • नागौर,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

राजस्थान के नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका हुआ है. बड़ली इलाके में हुए इस ब्लास्ट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.

हादसे में दो की मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग नागौर शहर के बनबाजारवाड़ा इलाके के निवासी थे. दोनों के शव एंबुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाए गए हैं. घटना की सूचना मिलने पर नागौर वृत्ताधिकारी जतिन जैन, तहसीलदार नरसिंह टाक और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे. फिलहाल धमाके के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
 

Advertisement

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »