तेजधार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, सिर और हाथ काटकर साथ ले गए हत्यारे

यूपी के गाजियाबाद जिले में कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. हत्यारे मृतक का एक हाथ और सिर काटकर अपने साथ ले गए. जाने से पहले हत्यारों ने लाश को एक बोरे में डालकर भूसे के ढेर में छिपा दिया था. अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
हत्यारे मृतक का सिर और एक हाथ काटकर ले गए हत्यारे मृतक का सिर और एक हाथ काटकर ले गए

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 05 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

यूपी के गाजियाबाद जिले में कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. हत्यारे मृतक का एक हाथ और सिर काटकर अपने साथ ले गए. जाने से पहले हत्यारों ने लाश को एक बोरे में डालकर भूसे के ढेर में छिपा दिया था. अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

हत्या की यह वारदात गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र की है. जहां नेकपुर गांव में एक 55 वर्षीय अनीस की लाश बोरे में बंद एक भूसे के ढेर से बरामर हुई. उसे किया गया था. हत्यारे मृतक का सिर और एक हाथ काट कर ले गए.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक अनीस नेकपुर गांव में ही दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था. बीती 30 नवंबर को वह घर के पास ही अपने एक प्लाट पर भूसा लेने गया था. लेकिन वापस नहीं लौटा. रविवार की रात मृतक का बेटा वारिस प्लाट से भूसा लेने गया तो उसे वहां से तेज बदबू आई.

जब उसने भूसे के ढेर को खंगाला तो उसे एक बंद बोरा मिला, जिस पर खून लगा हुआ था. जब उसने बोरे को खोला तो उसके होश उड़ गए. बोरे में अनीस की लाश थी. वह चिल्लाने लगा. आस-पास के लोग वहां जमा हो गए. फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस अनीस के कातिलों को तलाश कर रही है. पुलिस को आशंका है कि अनीस की हत्या किसी के चलते की गई है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक हत्या के तरीके से पता चलता है कि आरोपी मृतक से बेहद नाराज थे. यही वजह है कि वे मृतक का सिर और एक हाथ काटकर साथ ले गए. इस निर्मम हत्याकांड से मृतक का परिवार तो ख़ौफ़ज़दा है ही साथ ही इलाके में रहने वाले लोग भी दहशत में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »