गाजियाबादः मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी शातिर अपराधी मोनू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को हत्या और लूट समेत कई संगीन मामलों में मोनू की तलाश थी.

Advertisement
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार मोनू (फोटोः तनसीम हैदर) मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार मोनू (फोटोः तनसीम हैदर)

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 12 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

बढ़ते अपराध से परेशान पुलिस को गुरुवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी. गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी शातिर अपराधी मोनू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को हत्या और लूट समेत कई संगीन मामलों में मोनू की तलाश थी.

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद पुलिस को गुरुवार की शाम को बागपत क्राइम ब्रांच से जानकारी मिली कि एक काली रंग की पल्सर मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाश मुरादनगर की तरफ जा रहे हैं. यह बदमाश दिल्ली भागने की फिराक में हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई.

Advertisement

पुलिस ने मुरादनगर में घेराबंदी कर दी. इसी दौरान सुराना बाइपास से सूचना के अनुरूप काले रंग की पल्सर पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया. पुलिस के रोकने पर बदमाश भागने लगे.

पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख कर भागते बदमाश मोनू ने पुलिस के वाहन पर गोली चला दी. हालांकि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी. पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की. गोली बदमाश मोनू के पैर में लगी और वह वहीं गिर गया. मोनू के गिरने के बाद उसका साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस ने मोनू को हिरासत में लेकर उपचार के लिए नजदीकी अस्ताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस मोनू के फरार साथी की तलाश में जुट गई है.

सीमेंट के वाहन की लूट में था वांछित

Advertisement

पुलिस के मुताबिक 30 मई को मुरादनगर इलाके में सीमेंट से भरा हुआ एक ट्रक लूटा गया था. जिसमें चालक की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में भी मोनू वांछित था. पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मोनू पकड़ से बाहर था. इसी मामले में मोनू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »