दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, स्कूल में मासूम से छेड़छाड़

हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुलिस ने बताया कि यमुनानगर की एक 19 वर्षीय लड़की दुकान जा रही थी, तभी एक लड़का जबर्दस्ती उसे बाइक पर बिठा कर खेत में लेकर गया और उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात

मुकेश कुमार

  • चंडीगढ़,
  • 05 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुलिस ने बताया कि यमुनानगर की एक 19 वर्षीय लड़की दुकान जा रही थी, तभी एक लड़का जबर्दस्ती उसे बाइक पर बिठा कर खेत में लेकर गया और उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पीड़िता ने बताया है कि एक अन्य व्यक्ति ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया. आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया और उसे किशोर गृह भेज दिया गया. इस मामले में दूसरे व्यक्ति की संलिप्तता की जांच हो रही है.

स्कूल में मासूम से छेड़छाड़
लुधियाना के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में एक माली ने चार वर्षीय एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि इस सप्ताह ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान बाथरूम में स्कूल के माली ने उनकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया. वारदात के बाद से आरोपी माली स्कूल से फरार बताया जा रहा है.

Advertisement

अगवा कर युवती से गैंगरेप
पंजाब के गुरदासपुर में दो व्यक्तियों ने 20 वर्षीय एक युवती का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही रहने वाले चेतन और परमिंदर ने एक जून को उसकी बेटी को घर से अगवा किया था. उसे परमिंदर के मकान में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.

सात वर्षीय लड़की से रेप
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कक्षा 10 के एक छात्र ने सात वर्षीय लड़की से रेप किया है. थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है. नाबालिग के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने लड़की को उसके घर के करीब किया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »