पूर्व आर्मी कंमाडो ने गोदाम से चुराए 13 लाख रुपये

हरियाणा के फरीदाबाद में एक पूर्व आर्मी कंमाडो ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला. आरोप है कि उसने एक गोदाम से साढे तेरह लाख की चोरी कर ली. आरोपी वहां सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात था.

Advertisement
पुलिस ने चोरी की रकम भी फौजी के घर से बरामद कर ली है पुलिस ने चोरी की रकम भी फौजी के घर से बरामद कर ली है

परवेज़ सागर

  • फरीदाबाद,
  • 30 जून 2016,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद में एक पूर्व आर्मी कंमाडो ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला. आरोप है कि उसने एक गोदाम से साढ़े तेरह लाख की चोरी कर ली. आरोपी वहां सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात था.

मामला फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र का है. जहां एक शराब का गोदाम है. बीती 18-19 जून की रात को गोदाम पर तैनात सुरक्षाकर्मी रविन्द्र ने लॉकर की नकली चाबी से गोदाम के लॉकर में रखे साढे तेरह लाख रुपये चुरा लिये.

Advertisement

पूर्व कमांडर रविन्द्र रेवाडी जिले का रहने वाला है. उसने पहले से ही चोरी की योजना बना रखी थी. इसके लिए उसने लॉकर की नकली चाबी बनवाई. और मौका देखकर 18-19 जून की रात लॉकर में रखे साढे तेरह लाख रूपये उडा लिए.

वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपने घर पहुंचा और चोरी की रकम को अपने बैड में छिपा दिया. जब गोदाम मालिक ने लॉकर की जांच में पैसा गायब पाया तो पुलिस को शिकायत की गई. पुलिस छानबीन में गार्ड रविंद्र निशाने पर आ गया.

पुलिस ने शक के आधार उसके घर छापा मारा तो चोरी की रकम बरामद हो गई. रविन्द्र को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था. जिसके चलते उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी रविन्द्र ने आर्मी में 15 साल नौकरी करने के बाद वीआरएस ले लिया था. तभी से वह के तौर पर नौकरी कर रहा था. शराब के गोदाम में पैसा लाने ले जाने की जिम्मेदारी उसी पर था. एक साथ बड़ी रकम देखकर उसकी नीयत खराब हो गई. पकड़े जाने के बाद उसे इस करतूत पर पछतावा हो रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »