अश्लील वीडियो वायरल होते ही अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह फरार

पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह अश्लील वीडियो वायरल होने और इस मामले में केस दर्ज होने के बाद से फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस टीम उनका पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है. लंगाह पर पुलिस ने 28 सितंबर की रात को एक महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया था. महिला ने आरोप लगाए कि अकाली नेता ने 2009 से उससे कई बार रेप किए है.

Advertisement
पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह

मुकेश कुमार

  • चंडीगढ़,
  • 02 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह अश्लील वीडियो वायरल होने और इस मामले में केस दर्ज होने के बाद से फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस टीम उनका पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है. लंगाह पर पुलिस ने 28 सितंबर की रात को एक महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया था. महिला ने आरोप लगाए कि अकाली नेता ने 2009 से उससे कई बार रेप किए है.

Advertisement

गुरदासपुर के एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि सुच्चा सिंह लंगाह के संभावित ठिकाने के बारे में हमें जहां भी सूचना मिल रही है, वहां हम छापेमारी कर रहे हैं. पुलिस ने लंगाह पर रेप, फिरौती, ठगी और आपराधिक धमकी की आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने पुलिस को पेन ड्राइव में एक वीडियो क्लीप भी मुहैया कराए थे.

जानकारी के मुताबिक, बतौर क्लर्क काम करने वाली महिला ने 28 सितंबर को गुरदासपुर के एसएसपी को वीडियो क्लिपिंग और पेनड्राइव के साथ एफिडेविट सौंपा था. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. इस केस की सूचना मिलते ही लंगाह गायब हो गए. पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के साथ ही पीड़िता के कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करा दिए हैं.

Advertisement

ने बताया कि सुच्चा सिंह लंगाह के खिलाफ केस दर्ज कराने से पहले उसने उसे चेतावनी देते हुए घिनौनी हरकत रोकने के लिए कहा था. लेकिन वह नहीं माना. उसने पीड़िता से कहा था कि उसकी पहुंच ऊपर तक है. वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती. इसके बाद तंग आकर पीड़िता ने एसएसपी से मुलाकात की और उन्हें सबूत के तौर पर वीडियो सौंप दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »