गुजरात: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष जयंती के खिलाफ झूठा निकला रेप का आरोप

खुद पीड़िता ने पुलिस को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उसने जयंती भानुशाली पर झूठा आरोप लगाया था.

Advertisement
गुजरात में BJP के प्रदेश अध्यक्ष (तस्वीर साभार: सोशल मीडिया) गुजरात में BJP के प्रदेश अध्यक्ष (तस्वीर साभार: सोशल मीडिया)

गोपी घांघर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • सूरत,
  • 17 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

गुजरात में BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष जयंतीभाई भानुशाली पर कुछ ही दिन पहले सूरत की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था. लेकिन जयंती पर रेप का यह आरोप अब झूठा साबित हो चुका है. खुद पीड़िता ने पुलिस को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उसने जयंती भानुशाली पर झूठा आरोप लगाया था.

जयंती भानुशाली के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला का कहना है कि वह मानसिक तनाव में चल रही थी और इसी तनाव की स्थिति में उसने यह शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन अब महिला ने चिट्ठी लिखकर अपने आरोप को ही झूठा बताया है.

Advertisement

साथ ही महिला ने लिखा है कि जयंती भानुशाली के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए. बता दें कि महिला ने 10 जुलाई को सूरत के पुलिस कमिश्नर को भेजी थी और जयंती भानुशाली पर रेप का आरोप लगाया था.

रेप के आरोप के बाद जयंती भानुशाली को पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा तक देना पड़ा था. महिला का कहना था कि वह पिछले साल जयंती भानुशाली के संपर्क में आई थी. लड़की का कहना था कि फैशन डिजाइनिंग कोर्स कराने वाले कॉलेज में एडमिशन के लिए वह जयंती भानुशाली से मिली थी.

महिला ने यहां तक दावा किया था कि जयंतीभाई भानुशाली ने उससे वादा किया था कि वह उसे अहमदाबाद के किसी भी कॉलेज में एडमिशन दिलवा देंगे. शिकायत के अनुसार, पिछले वर्ष नवम्बर में जयंतीभाई ने महिला को अहमदाबाद बुलाया, जहां से उसे कार में गांधीनगर ले जाया गया और सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया.

Advertisement

लड़की ने शिकायत में यह भी कहा था कि उसके साथ भी बनाया गया था और धमकी दी गई थी कि यदि उसने ये किसी से कहा तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा. हालांकि शिकायत दर्ज कराने के बाद अचानक लड़की गायब हो गई.

अब शिकायत दर्ज कराने के महज सप्ताह भर में दोबारा लड़की सामने आई है. हालांकि अब वह जयंतीभाई पर लगे अपने ही रेप के आरोप को झूठा बता रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »