बिजली विभाग में पैसा लेकर फर्जी तरीके से नौकरी दिलवाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

सदर कोतवाली पुलिस को काफी समय से पैसा लेकर बिजली विभाग में नौकरी दिलाने की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने शहर के एक नामचीन होटल में छापेमारी करते हुए फर्जी नौकरी दिलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
बिजली विभाग में पैसा लेकर फर्जी तरीके से नौकरी दिलवाने वाले गैंग का पर्दाफाश. बिजली विभाग में पैसा लेकर फर्जी तरीके से नौकरी दिलवाने वाले गैंग का पर्दाफाश.

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर ,
  • 18 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:32 AM IST
  • बिजली विभाग के एसडीओ व जेई ने सदर कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
  • शहर के वर्मा चौराहे स्थित एक होटल से चल रहा था यह जालसाजी का खेल
  • पुलिस ने होटल से लाखों का केस, लैपटॉप, टेबलेट व प्रिंटर किया बरामद

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी दिलवाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली पुलिस को काफी समय से पैसा लेकर बिजली विभाग में नौकरी दिलाने की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने शहर के एक नामचीन होटल में छापेमारी करते हुए फर्जी नौकरी दिलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के पास से होटल के कमरे में रखा लाखों का केस, लैपटॉप, टेबलेट और प्रिंटर भी बरामद किया है, वहीं, इस मामले में बिजली विभाग के एसडीओ और जेई ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. यह काला कारोबार शहर के वर्मा चौराहे स्थित एक होटल में चल रहा था.

 

पकड़े गए चारों आरोपी जिले सहित हरियाणा, लखनऊ और बांदा के रहने वाले हैं. वहीं, एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि ये सभी आरोपी बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर भोले-भाले लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर रहे थे. 

विद्युत विभाग के SDO की तरफ से इस मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही होटल के कमरे में रखा 1 लाख 69 हजार 980 रुपये बरामद किये गए हैं. इनके पास से प्रिंटर और फर्जी कागजात सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »