डीयू की छात्रा से दोस्तों ने किया गैंगरेप, 5 की गिरफ्तारी, 1 फरार

दोनों आरोपी छात्रा को अपने एक दोस्त रोहतास के घर ले गए. जहां गौरव, सचिन, सनी और रोहतास ने उसके साथ गैंग रेप किया. लड़की का ये भी कहना है कि उसके बाद वो विनोद नाम के एक लड़के के साथ कार से वापस दिल्ली आ रही थी तब विनोद ने भी सुनसान जगह में कार खड़ी कर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Advertisement
कोल्ड ड्रिंग्स में मिलाया नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंग्स में मिलाया नशीला पदार्थ

अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

राजधानी दिल्ली में डीयू की एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. डीयू में ग्रेजुएशन की छात्रा ने अपने ही साथियों पर उसके साथ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है. मामले में अबतक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी फरार है.

दरअसल दिल्ली के लाजपत नगर थाने में 18 फरवरी को 20 साल की डीयू की छात्रा ने शिकायत कराई थी. शिकायत के मुताबिक छात्रा ने बताया कि बीती 3 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में कॉलेज में एक प्रोग्राम के बाद उसके दो दोस्त गौरव और सनी बाइक से उसे पार्टी के लिए फरीदाबाद ले गये थे. बाइक सचिन नाम के लड़के की थी. वहां पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया.

Advertisement

दोनों आरोपी छात्रा को अपने एक दोस्त रोहतास के घर ले गए. जहां गौरव, सचिन, सनी और रोहतास ने उसके साथ गैंग रेप किया. लड़की का ये भी कहना है कि उसके बाद वो विनोद नाम के एक लड़के के साथ कार से वापस दिल्ली आ रही थी तब विनोद ने भी .

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि बंटी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अभी तक इस मामले में सचिन को छोड़कर बाकी सभी आरोपी गौरव, सनी, रोहताश, विनोद और बंटी को गिराफ्तार कर लिया गया है. गिरफ़्तारी के बाद इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामला सनलाइट कालोनी थाने में धारा 376D, 120B और 506 के तहत दर्ज किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »