पुलिस की गिरफ्त में दिलावर इंसां, बाबा को भगाने के आरोप में 3 कमांडो भी गिरफ्तार

पुलिस ने राम रहीम का दाहिना हाथ कहे जाने वाले दिलावर इंसां को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा पंचकूला से हरियाणा पुलिस के तीन कमांडो को गिरफ्तार किया गया है. इन पर गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद भगाने की कोशिश करने का आरोप है.

Advertisement
हनी का करीबी दिलावर अरेस्ट हनी का करीबी दिलावर अरेस्ट

सुरभि गुप्ता / सतेंदर चौहान

  • सोनीपत,
  • 14 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:43 AM IST

हनीप्रीत और राम रहीम का बेहद करीबी दिलावर इंसां को पुलिस ने गुरुवार को दबोच लिया. दिलावर इंसां ही पंचकूला हिंसा का मास्टरमाइंड था और माना जा रहा है कि दिलावर जानता है कि हनीप्रीत कहां छिपी है.

दिलावर इंसां सोनीपत से गिरफ्तार

पुलिस ने का दाहिना हाथ कहे जाने वाले दिलावर इंसां को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा पंचकूला से हरियाणा पुलिस के तीन कमांडो को गिरफ्तार किया गया है. इन पर गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद भगाने की कोशिश करने का आरोप है.

Advertisement

कमांडोज पर देशद्रोह का मुकदमा

तीनों कमांडोज को SIT (विशेष जांच दल) ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में कांस्टेबल राजेश, हेड कांस्टेबल अमित और हेड कांस्टेबल राजेश शामिल है. इन तीनों आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलेगा. इनके पास हथियार होने की भी आशंका है.

राम रहीम को भगाने की साजिश में शामिल

तीनों आरोपियों को में पेश किया गया और कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट पंचकूला द्वारा गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा आर्म्ड पुलिस मधुबन के तीन जवानों पर बाबा को भगाने का आरोप लगा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »