दिल्ली: महिला का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका

महिला के परिजनों के मुताबिक वह हर रोज शाम करीब 7:30 बजे तक घर पहुंच जाती थी, लेकिन रविवार देर शाम तक जब वह घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी छानबीन शुरू की.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

तनसीम हैदर / पन्ना लाल

  • नई दिल्ली,
  • 03 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

आरोप है कि महिला की हत्या की गई है..परिजनों का कहना महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं और आधे कपड़े भी फटे हुए हैं. ऐसे में रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. समय पुर बादली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी.

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला की हालत देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उसके साथ बलात्कार किया गया है, इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. मृतक महिला की उम्र करीब 35 साल है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक महिला पिछले कई वर्षों से समयपुर बादली इलाके में रहती थी और वहीं एक फैक्ट्री में काम करती थी. महिला के परिजनों के मुताबिक वह हर रोज शाम करीब 7:30 बजे तक घर पहुंच जाती थी, लेकिन रविवार देर शाम तक जब वह घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी छानबीन शुरू की. फैक्ट्री में बताया गया कि महिला रोजाना की तरह रविवार शाम को भी तय समय पर फैक्ट्री से निकल गई थी.

देर रात तक भी वह घर नहीं पहुंची. सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे लोगों को जानकारी मिली कि एक महिला का शव समयपुर बादली थाना इलाके में मिला है. जब परिजनों ने जाकर देखा तो महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी और शरीर पर चोट के निशान थे. परिजनों का आरोप है कि पीड़िता के साथ हुआ है उसके बाद उसकी हत्या की गई है.

Advertisement

फिलहाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है. राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ताजा घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »