दिल्ली: दो पक्षों में बीच बचाव करने आए युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के थाना वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी के रहने वाले मुस्तकीम को क्या पता था कि जिस झगड़े का वो बीच बचाव करा रहा है. उन दोनों पक्षों में से एक पक्ष उसी के पेट मे चाकू घोंप देगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 12:10 AM IST

दिल्ली के थाना वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी के रहने वाले मुस्तकीम को लड़ाई का बीच बचाव कराना अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. परिवार का आरोप है कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था. इस दौरान मुस्तकीम ने बीच बचाव किया तो आपस में झगड़ रहे एक युवक ने मुस्तकीम को चाकू मार दिया. मुस्तकीम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही.

Advertisement

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के थाना वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी के रहने वाले मुस्तकीम को क्या पता था कि जिस झगड़े का वो बीच बचाव करा रहा है. उन दोनों पक्षों में से एक पक्ष उसी के पेट मे चाकू घोंप देगा. बताया जा रहा है कि 30 जून को जनता मजदूर कॉलोनी में दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था. पास से गुजर रहे मुस्तकीम ने दोनों का बीच बचाव करा दिया, जिसमें से एक पक्ष ने मुस्तकीम के पेट में चाकू घोंप दिया. इससे मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि सारी घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाबजूद भी पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. अभी तक किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा गया है. मामला कुछ भी रहा हो इस दर्दनाक हादसे ने दो छोटे बच्चे को यतीम कर दिया है. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कार्यवाई का आश्वासन मृतक के परिजनों को दे रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »