दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

प्रमोद ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की. गोली चलने की आवाज सुनते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे.

Advertisement
हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी की कोशिश हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी की कोशिश

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने थाने में ही खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की. हेड कांस्टेबल ने खुदकुशी के लिए अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया. थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. की जांच जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार दिल्ली कैंट थाने में तैनात है. प्रमोद ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की. गोली चलने की आवाज सुनते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. घायल प्रमोद को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

पुलिसकर्मियों को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला. हालांकि खुदकुशी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है. डॉक्टरों ने बताया कि गोली प्रमोद के सिर को चीरती हुई बाहर निकली है. फिलहाल उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है.

प्रमोद के इस कदम से उसके साथी भी सकते में हैं. कैंट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है. वहीं पुलिस प्रमोद के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement