दिल्लीः मेट्रो के सामने कूद कर बुजुर्ग ने दी जान

दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को एक बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग ने यह खौफनाक कदम डिप्रेशन की वजह से उठाया. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 20 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:41 PM IST

दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को एक बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग ने यह खौफनाक कदम डिप्रेशन की वजह से उठाया. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अचानक एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने सामने से आ रही मेट्रो के आगे खुदकर कर ली. मृतक बुजुर्ग का नाम दीपक चोपड़ा था. वह द्वारका सेक्टर 12 के पार्कव्यू अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 65 में रहते थे.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक वह शनिवार की सुबह घर से सैर करने के लिए निकले थे और उन्होंने डॉक्टर से मिलने का समय भी लिया हुआ था. लेकिन वह लगभग साढ़े 8 बजे द्वारका सेक्टर 12 मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए. वे प्लेटफार्म पर जाकर खड़े हो गए. जैसे ही सामने से मेट्रो आई वे उसके सामने ट्रैक पर कूद गए.

इस घटना से मेट्रो स्टेशन में हड़कंप मच गया. इसके बाद CISF के कर्मचारी उन्हें वेंकटेश्वर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सीआईएसएफ ने इस बात की सूचना मेट्रो को दी. पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया और पंचनामे की कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम लिए भेज दिया.

सूत्रों की मानें तो मृतक दीपक चोपड़ा के बेटे और बेटी एनआरआई हैं. दीपक चोपड़ा भी पिछले दिनों ही कनाड़ा से दिल्ली वापस आए थे और कुछ डिप्रेशन में चल रहे थे. अब मेट्रो पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »