दिल्ली: युवती को शराब पिलाकर किया रेप, साइको सेक्स एडिक्ट गिरफ्तार

साइको सेक्स एडिक्ट संदीप चौहान ने युवती को करीब साढ़े पांच घंटे बंधक बनाए रखा और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान उसने गला दबाकर पीड़िता की जान लेने की भी कोशिश की. रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता के घर में लूटपाट भी की और फरार हो गया.

Advertisement
इस साइको सेक्स एडिक्ट पर हैं महिलाओं से सरेआम छेड़छाड़ के दर्जनों केस इस साइको सेक्स एडिक्ट पर हैं महिलाओं से सरेआम छेड़छाड़ के दर्जनों केस

पुनीत शर्मा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

दिल्ली में महिलाओं से सरेआम छेड़छाड़ और हस्तमैथुन करने वाले सेक्स एडिक्ट ने आखिरकार एक युवती को अपनी हवस का शिकार बना ही डाला. पुलिस ने संदीप चौहान नाम के इस ताइक्वांडो ट्रेनर को वसंत कुंज इलाके में एक युवती को बंधक बनाकर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

संदीप चौहान के खिलाफ महिलाओं से छेड़छाड़ के 20 से अधिक केस दर्ज हैं, लेकिन हर बार उसे जमानत मिल जाती. इसी का फायदा उठाकर वह लगातार महिलाओं से छेड़छाड़ करता रहा. लेकिन बीते 29 मई की रात उसने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला.

Advertisement

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. 29 मई का रात वह काम से लौटी थी और जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला, युवती के साथ-साथ संदीप भी जबरन घर के अंदर घुस गया.

संदीप ने घर में घुसने के बाद महिला के हाथ-पैर बांध दिए और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा. फिर संदीप ने वहीं महिला के सामने बैठकर इत्मिनान से शराब पी और थोड़ी शराब जबरन पीड़िता को भी पिला दी.

आरोपी संदीप चौहान ने युवती को करीब और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान उसने गला दबाकर पीड़िता की जान लेने की भी कोशिश की. रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता के घर में लूटपाट भी की और फरार हो गया.

Advertisement

डरी-सहमी युवती ने अगले दिन अपनी एक सहकर्मी को अपने साथ घटी पूरी घटना बताई. सहकर्मी की मदद से पीड़िता ने पुलिस से आरोपी की शिकायत की. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को सेक्स साइको संदीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया.

महिलाओं के सामने मस्टरबेट कर भाग जाता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी संदीप चौहान साइको सेक्स एडिक्ट है और उसके खिलाफ महिलाओं के सामने करने के कई मामले दर्ज हैं. इसी तरह का एक मामला वसंतकुंज इलाके में करीब डेढ़ महीने पहले सामने आया था.

सेक्स साइको संदीप ने तब वसंतकुंज के डी ब्लॉक में रहने वाली एक महिला को डोरबेल बजाकर बाहर बुलाया और जैसे ही महिला गेट पर आई, संदीप उनके सामने ही मस्टरबेट करने लगा. महिला जब तक शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाती, संदीप वहां से भाग चुका था. उसकी यह पूरी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »