प्रेमिका से मिला धोखा तो रची हत्या की साजिश, युवक गिरफ्तार

ललित ने महिला की हर महंगी डिमांड पूरी की थी. ललित के मुताबिक महबूबा की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी, जबकि उसकी कमाई उतनी नहीं थी. लिहाजा डिमांड पूरी करने के लिए वह अपने साथियों के साथ ठगी करने लगा.

Advertisement
दो साल पहले हुआ था शादीशुदा महिला से प्यार दो साल पहले हुआ था शादीशुदा महिला से प्यार

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

  • हरियाणा के सोनीपत का है निवासी
  • पास से पिस्टल और कारतूस बरामद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने प्यार में धोखा मिलने पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की योजना बनाई थी. वारदात को अंजाम देने से पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक ललित हरियाणा के सोनीपत का निवासी बताया जाता है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार दिल्ली के समयपुर बदली इलाके में कुछ बड़े ड्रग्स तस्करों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध युवक नजर आया. पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से एक कंट्री मेड पिस्टल और कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने प्रेमिका की हत्या करने की योजना के संबंध में जानकारी दी.

ललित ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसे पंजाब के मोगा में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से दो साल पहले इश्क हो गया था. इश्क के बदले ललित ने महिला की हर महंगी डिमांड पूरी की. ललित के मुताबिक महबूबा की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी, जबकि उसकी कमाई उतनी नहीं थी. लिहाजा डिमांड पूरी करने के लिए वह अपने साथियों के साथ ठगी करने लगा.

Advertisement
ठगी के ही एक मामले में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने ललित को गिरफ्तार भी किया था और तभी से महिला ने भी उससे दूरी बना ली. ललित, गाजियाबाद के डासना जेल में बंद था. ललित के अनुसार जेल में ही उसकी अमन नाम के अपराधी से दोस्ती हो गई थी. जेल से बाहर आते ही ललित के सिर पर महबूबा से मिले धोखे का बदला लेने का खून सवार हो गया.

पुलिस के अनुसार ललित ने बताया कि उसने बदला लेने के लिए प्रेमिका की हत्या करने की योजना बना डाली. उसने हत्या को अंजाम देने के लिए अमन से हथियार और कारतूस लिया. वह पंजाब के मोगा में प्रेमिका की हत्या करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान उसे पुलिस ने समयपुर बादली इलाके में उसे दबोच लिया. पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement