दिल्ली: रेपिस्ट के चंगुल से बचने के लिए पीड़िता ने काट खाई उसकी उंगली

पुलिस ने पीड़िता के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी है. पुलिस विभिन्न अस्पतालों में भी ऐसे शख्स की तलाश कर रही है, जिसकी उंगली चोटिल हो.

Advertisement
अधेड़ आरोपी ने पीड़िता को नाले में दिया धक्का फिर करने लगा रेप अधेड़ आरोपी ने पीड़िता को नाले में दिया धक्का फिर करने लगा रेप

तनसीम हैदर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

राजधानी दिल्ली से लगातार हो रही रेप की वारदातों के बीच रेप की शिकार एक युवती की बहादुरी की खबर सामने आई है. साहसी महिला ने रेपिस्ट के चंगुल से बचने के लिए उसकी एक उंगली ही काट खाई. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. महिला के बताए हूलिए के आधार पर आरोपी का स्केच भी जारी किया गया है.

Advertisement

वारदात दिल्ली के गाजीपुर इलाके की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने रेपिस्ट की एक उंगली पर इतनी जोर से दांत गड़ाया की चारों ओर खून ही खून बिखर गया. खून देख और मौके से भाग खड़ा हुआ.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के चंगुल से बचने के बाद वह जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और उसके बाद पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर रेपिस्ट की उंगली से निकला खून पीड़िता के कपड़ों पर भी लगा हुआ था.

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है. हालांकि अब तक आरोपी की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने पीड़िता के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी है. पुलिस विभिन्न अस्पतालों में भी ऐसे शख्स की तलाश कर रही है, जिसकी उंगली चोटिल हो.

Advertisement

पीड़िता के मुताबिक आरोपी की उम्र 40 से 45 के बीच है और वह वारदात के वक्त शराब के नशे में था. जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ घड़ौली इलाके में रहती है. पीड़िता ने बताया कि वह घटना वाले दिन अपने एक फेसबुक दोस्त से मिलने गई थी.

शनिवार की रात दोनों पेपर मार्केट की तरफ से जा रहे थे, तभी एक अधेड़ आदमी दोनों से गाली गलौज करता है और उन्हें वहां से भगा देता है. इसके बाद पीड़िता और उसका दोस्त अलग-अलग रास्ते से जाने लगते हैं.

लेकिन वह अधेड़ आदमी करने लगता है और जैसे ही वह सूनसान रास्ते पर पहुंचती है वह पीड़िता को धक्का देकर नाले में गिरा देता है और उसके साथ रेप करने लगता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »